कोरोना - प्राकृतिक आपदा या विज्ञान की देन
कोरोना - प्राकृतिक आपदा या विज्ञान की देन वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना नामक एक भयंकर आपदा से जूझ रहा है| विश्व के सभी देश चाहे वह स्वयं को कितना ही विकसित या विकासशील समझते हो, इस आपदा के आगे नतमस्तक हैं| लगातार बढ़ती हुई मरीजों की संख्या और बढ़ते हुए मृत्यु के आंकड़े, अभी भी पूरे विश्व को डरा रहे हैं| कोरोना का पहला मामला चीन में दिनांक 17 नवंबर 2019 को सामने आया था और आज करीब एक साल बाद भी कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में नहीं है| विश्व के तमाम बड़े देशों में कोरोना का टीका विकसित करने की होड़ लगी हुई है| कुछ देशों ने तो टीके का प्रयोग भी प्रारंभ कर दिया है| जल्दबाजी में बनने वाला टीका कोरोना को रोकने में कितना सहायक होगा, यह तो समय ही तय करेगा| लेकिन वर्तमान समय में सभी देशों की उम्मीदें टीके पर लगी हुई है, कि टीका आएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा| वर्तमान समय में विज्ञान ने खुद को इतना विकसि...