Posts

Showing posts from October, 2021

वाल्मीकि रामायण की मुख्य बातें।

वाल्मीकि रामायण की मुख्य बातें। श्री राम जी के संबंध में दो ग्रंथ मुख्य रूप से चर्चा में रहते हैं। एक श्रीवाल्मीकि रामायण तथा दूसरा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस। मूल रूप से दोनों ही ग्रंथों में समान बातें लिखी गई हैं परंतु फिर भी कई तथ्य भिन्न है। वाल्मीकि रामायण का अत्यंत बारीकी से अध्ययन करना बहुत ही कठिन कार्य है। परंतु फिर भी जितना मैंने वाल्मीकि रामायण का अध्ययन किया उसमें से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूं। 1. राजा दशरथ की तीन नहीं बल्कि 353 रानियां थी। 2. राम के जन्म के समय राजा दशरथ की आयु करीब 60,000 वर्ष थी। 3. राम ने धनुष स्वयंवर में नहीं उठाया था।  5. विवाह के समय राम की आयु करीब 16 - 17 वर्ष थी। 6. राम और परशुराम संवाद धनुष तोड़ने के तुरंत बाद ना होकर बल्कि सीता जी की विदाई के समय हुआ था। 7. वनवास जाते समय राम की आयु करीब 27 वर्ष तथा सीता की आयु 17 - 18 वर्ष थी। 8. अयोध्या कांड के सर्ग 56/01 के अनुसार लक्ष्मण वनवास के दौरान सोए थे। 9. अयोध्या नगरी अपने आप में पूर्णता संपन्न थी और वहां बहुमंजिला इमारतें थी। इमारतों की अधिकतम ऊंचाई...