मंगल यात्रा
मंगल यात्रा अभी हाल ही में दिनांक 18 फरवरी 2021 को नासा के परसीवरेंस रोवर ने मंगल की धरती पर कदम रखा। नासा ने इस रोवर को मंगल की धरती पर जीवन की खोज करने के लिए भेजा है। अभी दिनांक 4 मार्च 2021 को रोवर ने मंगल की सतह पर करीब 6.5 मीटर की दूरी तय की। नासा का यह अभियान मंगल पर जीवन को तलाशने की ओर एक छोटा सा कदम मात्र है। भारत ने भी वर्ष 2014 में मंगल मिशन के तहत मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित किया था। अभी तक विश्व की 4 स्पेस एजेंसियां मंगल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। अपने निरंतर प्रयासों से विभिन्न स्पेस एजेंसियां मंगल के बारे में जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि मंगल पर जीवन है या नहीं। प्रस्तुत लेख इस बात की खुशी को लेकर बिल्कुल नहीं है कि मनुष्य ने धरती से मंगल तक की यात्रा तय कर ली और मंगल पर जीवन की खोज में लगा है। बल्कि यह लेख इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए है कि मनुष्य ने ईश्वर की बनाई इस सृष्टि में आवश्यकता से अधिक दखल देना शुरू कर दिया है। ईश्वर ने मनुष्य को रहने के लिए पृथ्वी ग्रह दिया। जहां उसने रहने के अनुकूल सभी सु...