Posts

Showing posts from August, 2021

क्या हम आजाद हैं?

क्या हम आजाद हैं? भारत के संदर्भ में 15 अगस्त 1947 का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा कहा और माना जाता है की आज ही के दिन भारत ने 200 वर्षों की पराधीनता के बाद अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता पाई। तब से लेकर आज तक प्रत्येक भारतवासी इस दिन को पर्व मानकर बड़े ही उत्साह तथा हर्ष के साथ मनाता है। परंतु मेरे मन में आजादी को लेकर कुछ प्रश्न हैं, जिन्हें मैं यहां लिखने का प्रयास कर रहा हूं। क्या वाकई हम 15 अगस्त 1947 को आजाद हुए थे? या उस दिन महज़ सत्ता का परिवर्तन हुआ था। अंग्रेजों ने भारत की सत्ता छोड़कर तत्कालीन राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को सत्ता सौंप दी थी। तब से लेकर आज तक यदि हम देखें तो क्या हम वाकई अंग्रेजी मानसिकता से आजाद हुए या 1947 से कहीं अधिक अंग्रेजी मानसिकता व अंग्रेज़ीयत् के गुलाम हो गए हैं। वर्तमान समय में  अंग्रेज़ीयत्, समाज में इस कदर पैठ बना चुकी है कि इससे आजादी पाना संभव नहीं लगता। चाहे वह भारत की शिक्षा व्यवस्था हो, हमारा पहनावा हो, हमारी भाषा हो, हमारा रहन-सहन हो या खानपन का तरीका। आप किसी भी भारतीय की सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या को देखें तो आप पाएंगे कि उस पर अंग्र...