Posts

Showing posts from September, 2020

मैं कौन हूँ

  मैं कौन हूँ क्या मैं   प्रवेश पांडेय   हूं   I   नहीं मैं   प्रवेश पांडेय   नहीं हूं   I   यह तो सिर्फ एक नाम है, जो मेरे माता पिता ने मेरे जन्म के बाद मुझे दिया   I   इस नाम का प्रयोग लोग मुझे पुकारने के लिए करते हैं I   मेरे माता - पिता चाहते तो मुझे कोई दूसरा नाम भी दे सकते थे, इसलिए यह कहना कि मैं प्रवेश पांडे हूं, सरासर गलत होगा   I   वास्तव में यह जानने के लिए कि मैं कौन हूं या हम कौन हैं, यह बहुत ही गूढ़ विषय है   I   जिसका उत्तर इतनी आसानी से दे पाना सरल नहीं है, फिर भी मैंने एक प्रयास किया है कि मैं अपनी बात को रख सकूं और मानव जीवन के इस रहस्य पर थोड़ा सा प्रकाश डाल सकूं I   कुछ लोगों का यह भी मानना हो सकता है कि यह जो शरीर है, यही मैं हूं I   परंतु यह भी गलत है, क्योंकि हम जब भी अपने शारीरिक अंगों के बारे में बात करते हैं तो हम यही कहते हैं, ...